आजमगढ़: शादी के दिन दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, लेकिन वो हुआ जिसकी नहीं थी उम्मीद
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 दिसंबर, 2023 को शादी के मौके पर एक दुल्हन, दूल्हे…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 दिसंबर, 2023 को शादी के मौके पर एक दुल्हन, दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि दहेज लेने के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया. जैसे ही इस खबर की सूचना गांव के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लड़की के पिता के घर पहुंचने लगे और लड़की के पिता को आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. सोमवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची. आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना अंतर्गत जयराजपुर गांव का मामला है.
