लेटेस्ट न्यूज़

सपा नेता आजम खान को फिर लगा कोर्ट से झटका, वकील हाजिर नहीं होने पर लगा जुर्माना

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुरूवार को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में अब्दुल्ला आजम के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुरूवार को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गवाहों की गवाही और बचाव पक्ष की ओर से ज़िरह होनी थी. जिसके लिए नरेंद्र त्यागी और कृष्ण अवतार कोर्ट में मौजूद रहे, जिनकी गवाही आज पूरी हो गई है. लेकिन बचाव पक्ष आजम खान की ओर से वकील की गैर हाजिरी के चलते ज़िरह पूरी नहीं हो पाई.