लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर अतुल के गंभीर आरोप, 23 पन्नों के नोट में लिखी एक एक बात

UP News: अतुल सुभाष ने 23 पन्नों के सुसाइड नोट में जौनपुर की प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट रीता कौशिक के साथ हुई पूरी बातचीत का खुलासा किया है. जो चौंकाने वाला है. इस बात में उसकी पत्नी भी शामिल है.

ADVERTISEMENT

Atul Subhash case
Atul Subhash case
social share
Google CTA

Atul Subhash Case: बेंगलुरु में नौकरी कर रहे अतुल सुभाष ने अपनी जान दे दी. मगर अब इस मामले ने सभी को हिला कर रख दिया है. अतुल ने मरने से पहले 23 पन्नों का नोट छोड़ा है. इसी के साथ उसने डेढ़ घंटे लंबा वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने जान देने के कारण बताते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया, पत्नी के रिश्तेदार अनुराग सिंघानिया और जौनपुर की प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.