लखनऊ में IRS गौरव गर्ग के साथ मारपीट करना असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को पड़ा भारी, अब हुआ ये एक्शन
UP News: योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज की गई थी. पीड़ित डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग की पत्नी भी आईपीएस अधिकारी हैं.
ADVERTISEMENT

UP News (आईआरएस गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा)
UP News: लखनऊ आयकर भवन में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग के साथ मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. बता दें कि आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल ये पूरा मामला 29 मई का है. आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग के ही दफ्तर में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने हमला कर दिया. आरोप है कि इस दौरान गौरव गर्ग के साथ जमकर मारपीट की गई थी.
