लेटेस्ट न्यूज़

पीठ से निकल रहा था फ्रेश ब्लड! एनकाउंटर के बाद असद को देखने वाले डॉक्टर ने ये बताया

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के फरार बेटे असद अहमद औप मोहम्मद गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Asad Ahmed Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के फरार बेटे असद अहमद औप मोहम्मद गुलाम को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया. अतीक अहमद के बेटे और मोहम्मद गुलाम की मौत के बाद अब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है. वहीं पोस्टमॉर्टम करने वाले झांसी मेडिकल कॉलेज के MD डॉक्टर नरेंद्र सेंगर ने बताया कि दोनों को किस हालत में लाया गया था.

एनकाउंटर के बाद असद को देखने वाले डॉक्टर ने ये बताया

डॉक्टर नरेंद्र सेंगर ने बताया कि असद और गुलाम को 1 बजकर 10 मिनट पर लाया गया था. पीठ से खून निकल रहा था. पीठ से खून निकल रहा था. देखने में ऐसा लग रहा था कि गुलाम को 1 और असद को 2 गोलियां लगी थीं. तुरंत ही दोनों को सीपीआर दिया गया और फ्लूड लगाए. कहा कि जहां बुलेट इंजरी थी, वहां से ब्लड निकल रहा था और क्लॉटिंग नहीं हुई थी. इससे पता चलता है कि एनकाउंटर कुछ देर पहले ही हुआ था. दोनों का 15 से 20 और 15 से 20 मिनट में डेथ डेक्लियर कर दिया गया.

ये भी पढें – ‘जिसे दिखाया और जो मारा गया, सरकार कहे दोनों एक’, असद के एनकाउंटर को ओवैसी ने दिया ये एंगल

डॉक्टर नरेंद्र सेंगर ने बताया कि दोनों को जब लाया गया था तो पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम 3 डॉक्टर के पैनल ने किया है. उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. बता दें कि गुरुवार को अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर झांसी के परीक्षा डैम के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि असद और शूटर गुलाम परीक्षा डैम के इलाके में छिप कर बैठे थे.