UPTak Baithak Logo

अनुप्रिया पटेल और उनके पति पर पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए आरोप

UP Political News: कभी अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल के करीबी समझे जाने वाले पार्टी के युवा मोर्चा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: कभी अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल के करीबी समझे जाने वाले पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने अब बगावत का बिगुल फूंक दिया है. चौधरी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर बस्ती की धरती से दिखाए हैं. चौधरी ने कहा है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी एक नई पार्टी बना कर अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारेंगे और अपना दल (एस) को पूरी तरीके से ‘बर्बाद’ कर देंगे. इधर पार्टी के विधायक जीत लाल पटेल ने लेटर जारी कर हेमंत चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा है- अपना दल (एस) को आप जैसों की निजी महत्वाकांक्षी की भेंट कैसे चढ़ाया जा सकता है.