लेटेस्ट न्यूज़

भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने मचाई हाहाकार, लखनऊ से लेकर बरेली तक लोग परेशान!

UP Power Cut News: एक तरफ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ा हुआ है तो दूसरी ओर सूरज ने भी तापमान बढ़ाकर लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Power cut problem
Power cut problem
social share
Google CTA

UP Power Cut News: एक तरफ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ा हुआ है तो दूसरी ओर सूरज ने भी तापमान बढ़ाकर लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. विकराल गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है. लोग अब आक्रोशित होकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. लखनऊ से लेकर प्रदेश के कई जिलों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर बिजली विभाग और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की है. वहीं, विपक्षी समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर जोरदार हमला बोला है.