लेटेस्ट न्यूज़

क्या सीमा पर टेंशन के बीच घर में 50000 कैश, गाड़ियों की टंकी फुल, 2 महीने की दवा, राशन स्टॉक करने को कहा गया?

PIB Viral Message Fact Check: सीमा पर तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक एडवाइजरी वायरल हो रही है, जिसमें ₹50000 कैश, फुल टंकी गाड़ियां, दो महीने की दवाएं और राशन स्टॉक करने की बात कही जा रही है. जानिए इसकी सच्चाई और क्या है आधिकारिक स्थिति.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

PIB Viral Message Fact Check: प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी सलाह को खारिज किया है. इस सलाह में दावा था कि भारत सरकार ने सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण लोगों से आपातकालीन सामान तैयार रखने को कहा है. PIB ने स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसी कोई सलाह जारी नहीं की और नागरिकों से केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की है.