लेटेस्ट न्यूज़

CAA की अधिसूचना के बाद यूपी में अलर्ट, पुलिस को दिए गए ये निर्देश, संभल में लगी पैरामिलिट्री

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि इस कानून के तहत देश के तीन पड़ोसी देश बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता दिया जाएगा. सीएए को दिसंबर 2019 में संसद ने मंजूरी दी थी. इसके चार साल बाद इसे लागू किया गया है. वहीं इस कानून के लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस फोर्स को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.