लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश ने आंकड़ा देते हुए किया था प्रयागराज पुलिस में ठाकुरों के दबदबे का दावा, कमिश्नरेट ने दिया ऐसा जवाब, हुआ वायरल

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज पुलिस को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा था कि प्रयागराज जिला SHO/SO की पोस्टिंग में पीडीए यानी पिछड़ा-दलित और अल्पसंख्यक समाज का सिर्फ 25 प्रतिशत प्रतिनिधित्व है. अब इस दावों को लेकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने खुद सपा चीफ को जवाब दिया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, PDA, pda फॉर्मूले, Prayagraj, Prayagraj News, Prayagraj Police, Prayagraj Police Case, Samajwadi Party, UP News, UP Politics, अखिलेश यादव, प्रयागराग, प्रयागराज पुलिस, ठाकुर, यूपी न्यूज
UP News
social share
Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समय जबरदस्त तरीके से अपने पीडीए फॉर्मूले के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. इस फॉर्मूले में (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) हैं. माना जा रहा है कि सपा चीफ ने अपनी रणनीति बदल ली है और वह पिछड़ों, दलितों-अल्पसंख्यकों को लेकर भाजपा सरकार पर काफी हमलावर हो रहे हैं. इसी बीच अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के थानों और प्रशासनिक अधिकारियों में ठाकुरों का दबदबा अधिक है. अपने इन्हीं दावों के समर्थन में अखिलेश यादव ने प्रयागराज पुलिस को लेकर बड़ा दावा कर दिया.