लेटेस्ट न्यूज़

विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बचाव में उतरे अखिलेश यादव, भाजपा सरकार को जमकर सुनाया और की ये मांग

Akhilesh Yadav on Vikram Misri: अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर एक शीर्ष अधिकारी और उनके परिवार को लेकर कथित रूप से ‘शर्मनाक, आपत्तिजनक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ व्यक्तिगत हमले किये जाने के बावजूद चुप है.

ADVERTISEMENT

Vikram Misri
Photo credit: ANI
social share
google news

Akhilesh Yadav on Vikram Misri: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक शीर्ष अधिकारी (विदेश सचिव विक्रम मिस्री) और उनके परिवार पर आपत्तिजनक व दुर्भाग्यपूर्ण हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे है. अखिलेश ने इसे सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से ईमानदार अधिकारियों का मनोबल टूट सकता है, जो देश के लिए निष्ठा से काम कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.