लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: हाईवे पर चलती कार में जानलेवा स्टंट दिखा कर रील बनाना युवकों को पड़ा भारी, 4 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले युवकों को हवालात की हवा खानी पड़ गई है. सड़क पर दौड़ती कार से स्टंट…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्टंटबाजी कर रील बनाने वाले युवकों को हवालात की हवा खानी पड़ गई है. सड़क पर दौड़ती कार से स्टंट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीन युवक कार नंबर up80 cb2939 के साथ गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि चौथे युवक को पुलिस ने कार नंबर up80 et 9750 से स्टंट दिखाने के मामले में गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. स्टंट में प्रयुक्त की गई दोनों कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पहला मामला 22 जनवरी का है. सोशल मीडिया पर कार नंबर यूपी 80 cb2939 का वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में कार सवार युवक स्टंट दिखाते हुए रील बना रहे थे. वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 23 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया.

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुफियान ,दानिश और फरहान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है. इसके बाद कार से स्टंट दिखाने का एक दूसरा वीडियो 24 जनवरी को वायरल हुआ. वायरल वीडियो में यूपी 80 ईटी 9750 की कार से युवक जानलेवा स्टंट दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

पुलिस ने इस बार भी मामले पर संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया और कार सवार सोनू को गिरफ्तार कर लिया. स्टंट में प्रयुक्त की गई कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है. पुलिस अब कार में सवार विजय और प्रदीप की तलाश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि रील बनाने के चक्कर में युवक जानलेवा स्टंट दिखा रहे थे. ऐसा करना किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है. कार से स्टंट दिखाने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों ने भविष्य में ऐसा ना करने की बात कही है.

आगरा: सर्राफा बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट, 3 लोगों को मारी गोली