UPTak Baithak Logo

आगरा के हेड कॉन्स्टेबल ने इटावा पुलिस के साथ की मारपीट, शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

आगरा पुलिस ने इटावा पुलिस के साथ की मारपीट. शराब पीने को लेकर विवाद हुआ. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पुलिस का झगड़ा आपस में पुलिस से ही हो जाए तो फिर कानून व्यवस्था कैसे संभाली जा सकेगी. एक ऐसा ही मामला इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहे के आगे हाईवे पुल के नीचे हुआ. आगरा के सदर थाने में तैनात रहा, जो लाइन हाजिर था. हेड कॉन्स्टेबल अपने तीन साथियों के साथ गाड़ी में शराब पी रहा था, तभी सूचना पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की फेंटम मोबाइल की गाड़ी पहुंची और पूछताछ शुरू की, तो आगरा के हेड कॉन्स्टेबल ने अपने साथियों के साथ इटावा पुलिस से झगड़ना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी.