लेटेस्ट न्यूज़

सिपाही सौरभ कुमार की हत्या के बाद गाजियाबाद के नाहल गांव में दहशत, करीब 60% घरों पर लटके मिले ताले!

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में सिपाही सौरभ कुमार की हत्या के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है. जानें यहां के लोगों ने क्या-क्या बताया?

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
google news

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रविवार को सिपाही सौरभ कुमार की हत्या के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है. करीब 35 हजार की आबादी वाले इस गांव में 60 फीसदी से अधिक घरों पर ताले लटके हुए हैं. अधिकतर लोग अपने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के यहां पनाह ले चुके हैं. गांव की गलियां सुनसान हैं. हत्या की घटना के बाद पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू किया है. गांव में लगातार दबिश दी जा रही है, जिससे आम लोगों में भी भय व्याप्त है. कई परिवारों ने सुरक्षा और डर के चलते रातों-रात गांव खाली कर दिया. लोगों अपने घरों को ताले लगाकर अपनी रिश्तेदारियों और अन्य जगहों पर चले गए हैं.