लेटेस्ट न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हापुड़ के इस मदरसे में होने लगी दुआ, मुफ्ती मोहम्मद हसन ने ये कहा

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम हमले का जवाब दिया. हापुड़ के मदरसे में बच्चों ने जवानों की सुरक्षा और मृतकों की आत्मशांति के लिए दुआ मांगी.

ADVERTISEMENT

Hapur Madarsa News
Hapur Madarsa News
social share
google news

Hapur Madrasa News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर रातोंरात एयर स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया. इस साहसिक कदम ने भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाया है. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मदरसे में बच्चों ने भारतीय जवानों की सुरक्षा और पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगीं हैं. उनकी यह प्रार्थना देश की एकता और दृढ़ता का प्रतीक बनी है.