'लप्पू सा सचिन के बाद लप्पू सा सिस्टम'...सोनम वांगचुक के सपोर्ट में नोएडा वाली मिथिलेश भाभी ने सरकार पर कसा तंज
Mithilesh Bhati Jantar Mantar Protest:: 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' बयान से पॉपुलर हुईं मिथिलेश भाटी अब सोनम वांगचुक के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पहुंची. इस दौरान उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा 'अब तो पूरा सिस्टम ही 'लप्पू' हो गया है'. उनका यह नया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Mithilesh Bhati Jantar Mantar Protest: एक समय सोशल मीडिया पर 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' वाला बयान काफी मशहूर हुआ था. यह बयान ग्रेटर नोएडा की मिथिलेश भाटी ने दिया था. यही मिथिलेश भाटी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. लेकिन इस बार वजह सीमा हैदर नहीं, बल्कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सोनम वांगचुक का आंदोलन है. मिथिलेश भाटी ने इस आंदोलन में पहुंचकर अपना समर्थन दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने अंदाज में कहा कि 'अब तो पूरा सिस्टम ही 'लप्पू' हो गया है'. उनका यह बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
