यूपी पुलिस भर्ती में सेकेंड टॉपर बनने वाले अब्दुल्ला अली ने सीएम योगी को लेकर ये बोल चौंका दिया
UP News: सुल्तानपुर के अब्दुल्ला अली इस समय चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेकेंड स्थान प्राप्त किया है. इसी के बाद अब उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. जानिए पूरी बात
ADVERTISEMENT

UP News
यूपी पुलिस भर्ती में सुल्तानपुर के अब्दुल्ला अली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. अब्दुल्ला अली के पिता धोबी हैं और कपड़े धोकर किसी तरह परिवार चलाते हैं. मगर अब सुल्तानपुर का ये परिवार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. अब्दुल्ला अली को यूपी पुलिस भर्ती में जो नंबर मिले हैं, वह भी चर्चाओं में आ गए हैं और उनकी मार्कशीट भी वायरल हो रही हैं.