लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में जींस-टीशर्ट पहन रहस्यमय ढंग से भीख मांगती मिलीं 4 लड़कियां, इनकी कहानी आपको हैरान कर देगी

Ballia News: बलिया में जींस-टीशर्ट पहने गुजरात की चार लड़कियों के भीख मांगने का रहस्य गहराया. पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की, मानव तस्करी और गिरोह से जुड़े होने का शक. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia News: बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जींस और टी-शर्ट पहने चार लड़कियां सड़क किनारे लोगों से भीख मांगती मिलीं, जिससे इलाके में कई सवाल खड़े हो गए. ये लड़कियां गुजरात से आई हुईं बताई जा रही हैं और फिलहाल बलिया रेलवे स्टेशन के पास किसी धर्मशाला में रह रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.