यूपी में है दुनिया का सबसे पुराना फासिल्स पार्क, समेटे हुए है धरती का ‘रहस्य’
धरती पर ऐसे कई रहस्य छुपे है जिसपर दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही रहस्य छुपा है उत्तर प्रदेश में…
ADVERTISEMENT

UpTak
धरती पर ऐसे कई रहस्य छुपे है जिसपर दुनियाभर के वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही रहस्य छुपा है उत्तर प्रदेश में राबर्ट्सगंज में.राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा फॉसिल्स पार्क है. लगभग 25 हेक्टेयर में फैला हुआ यह फॉसिल्स पार्क अमेरिका के येलोस्टोन पार्क से भी काफी बड़ा है. वैज्ञानिकों ने इसकी उम्र लगभग 140 करोड़ वर्षा आंकी है. यह फॉसिल्स समुद्र की तलहटी में पाए जाते थे पर समय के साथ इन पर कार्बन जमता गया. यह कितने महत्वपूर्ण हैं इस बात से समझा जा सकता है कि यह जीवन की शुरुआत की कहानी को बयां करते हैं.