रोमांटिक प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट हैं यूपी की ये जगहें, विदेशी भी करवाते हैं फोटोशूट
Uttar Pradesh News : शादी हर किसी के जीवन के लिए बहुत ही खास मौका होता है, जिसे यादगार और मजेदार बनाने के लिए लोग…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : शादी हर किसी के जीवन के लिए बहुत ही खास मौका होता है, जिसे यादगार और मजेदार बनाने के लिए लोग बहुत सारी तैयारियां करते हैं. शादी के मौके पर हर इवेंट को कैप्चर करते हैं, ताकि वक्त के साथ उन यादों को तस्वीर के रूप में देख सकते हैं. शादी के यादगार लम्हों को कैप्चर करने के लिए एक नया ट्रेंड भी आ गया है. इसे प्री वेडिंग फोटोशूट कहते हैं. इस खूबसूरत पल को संजोने के लिए लोग एक से बढ़कर एक रोमांटिक जगह चुनते हैं. कुछ लोगों को रॉयल थीम पसंद आता है तो कुछ लोग एडवेंचर थीम अपनाते हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां लोग प्री वेडिंग फोटोशूट (Pre-Wedding Shoot locations) के लिए काफी संख्या में पहुंचते हैं.