लेटेस्ट न्यूज़

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार को टैंकर ने मारी टक्कर, 9 की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. फतेहपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को टक्कर मारी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. फतेहपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो को टक्कर मारी दी, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हैं. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे में घायल कुछ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है.