लेटेस्ट न्यूज़

UP GIS 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया भगवान लक्ष्मण से लखनऊ के जुड़ाव को स्मरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को लोकभवन के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को लोकभवन के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को ओडीओपी उपहार भेंट करके उनका स्वागत किया. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया. अपने उद्बोधन में राष्ट्रपति ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की नारी विभूतियों को अपना आदर्श बताया.