Chandrayaan-3: खुशी हुई, क्लैपिंग भी की… बच्ची ने क्यूट तरीके से सक्सेस को किया सेलिब्रेट

आनंद राज

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.

भारत में चंद्रयान को लेकर काफी लोग उत्साहित थे. लिहाजा भारत के अधिकतर स्कूलों में खासकर यूपी के स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान की सफल लैंडिंग को दिखाने के लिए खास इंतजाम किया गया था. इसी सफल लैंडिंग को दिखाने के लिए प्रयागराज के महिला ग्राम इंटर कॉलेज में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को प्रोजेक्टर के द्वारा दिखाया गया.

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की और इधर क्लास रूम में प्रोजेक्टर पर देख रहीं छात्राओं ने खड़े होकर चंद्रयान-3 के सफल होने का स्वागत किया और भारत के झंडे को लहराते हुए भारत माता की जय की नारे लगाए. प्रयागराज के महिला ग्राम इंटर कॉलेज में छात्राओं ने कहा है कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, जो हम लोगों के आंखों के सामने चंद्रयान सफल हुआ है और हम लोगों ने इसका स्वागत ताली बजा कर किया है.

वहीं, एक बच्ची ने बताया कि आज हम लोगों को स्कूल में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दिखाया गया. बहुत खुशी हुई और हम लोगों ने ताली भी बजाई. साथ ही हम लोगों ने जय भारत-जय हिंद बोला.

यह भी पढ़ें...

    follow whatsapp