लेटेस्ट न्यूज़

UP की हवा में प्रदूषण की सेंधमारी जारी! जानें नोएडा से लेकर प्रयागराज तक का AQI

उत्तर प्रदेश की हवा में प्रदूषण की सेंधमारी जारी है. नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में आलम ऐसा है कि लोग घर से बाहर निकलने में बच रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की हवा में प्रदूषण की सेंधमारी जारी है. नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में आलम ऐसा है कि लोग घर से बाहर निकलने में बच रहे हैं. दरअसल, मंगलवार (7 नवंबर) को भी स्मॉग की चादर ने पूरे वातावरण को ढक दिया, जिसकी वजह से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) बेहद ही खराब श्रेणी में चला गया. वातावरण में प्रदूषण फैलने की वजह से बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है. ऐसे में प्रदेश के लोगों ने सरकार से प्रदूषण से निपटने की अपील की है. वहीं, अगर आप नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, आगरा, बरेली और प्रयागराज जिले से संबंध रखते हैं और घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर के AQI की हालत जान लीजिए.