Vish Yog 2026: 12 मई को शनि-चंद्रमा की युति से बनेगा विष योग, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
ज्योतिष के अनुसार 12 मई को शनि और चंद्रमा की युति से ‘विष योग’ का निर्माण होगा, जो 14 मई तक प्रभावी रह सकता है. इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्या और जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में शनि और चंद्रमा एक साथ आते हैं, तो इसे ‘विष योग’ कहा जाता है. इस योग को मानसिक तनाव, अस्थिरता और जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है.

2/8
द्रिक पंचांग के अनुसार 12 मई की शाम चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मौजूद शनि के साथ उनकी युति बनेगी. इसी कारण विष योग सक्रिय हो जाएगा.

3/8
यह योग 14 मई के आसपास तक अधिक प्रभावी रह सकता है और इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि तनाव और मानसिक दबाव बढ़ सकता है.

4/8
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक बेचैनी और चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है. छोटी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे खांसी-जुकाम परेशान कर सकती हैं, इसलिए मेहनत पर भरोसा करने की सलाह दी गई है.

5/8
सिंह राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी रखने और जोखिम से बचने की जरूरत है. पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं और आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा.

6/8
तुला राशि के लोगों में आलस्य बढ़ सकता है जिससे काम में देरी हो सकती है. इस दौरान गले और पेट से जुड़ी हल्की समस्याएं और पारिवारिक विवाद की संभावना रहती है.

7/8
मीन राशि, जहां यह विष योग बन रहा है, वहां के जातकों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है. थकान, जोड़ों में दर्द, नींद की कमी और घरेलू तनाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं.

8/8
इस योग के प्रभाव को कम करने के लिए उपाय भी बताए गए हैं. कर्क राशि वालों को भगवान शिव की पूजा, सिंह राशि वालों को जरूरतमंदों की मदद, तुला राशि वालों को मां पार्वती की आराधना और मीन राशि वालों को शिवलिंग पर जल अर्पण करने की सलाह दी गई है.
