UPTak Baithak Logo

यूपी DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ पहुंच संगम में लगाई डुबकी फिर माला निकाल की ये प्रार्थना

महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज पहुंचे यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
DGP Prashant Kumar Prayagraj visit

1/6

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान संगम घाट पर जाकर गंगा स्नान किया. योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक से पहले उनका यह दौरा चर्चा में रहा.
 

DGP Prashant Kumar Prayagraj visit

2/6

प्रशांत कुमार ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और माँ गंगा का आशीर्वाद लिया. इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं.
 

DGP Prashant Kumar Prayagraj visit

3/6

तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा "आस्था, समता और एकता के महासमागम 'महाकुंभ-2025, प्रयागराज' में आज पवित्र संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया."
 

DGP Prashant Kumar Prayagraj visit

4/6

उन्होंने आगे लिखा 'जीवनदायिनी माँ गंगा की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो, उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है.'
 

DGP Prashant Kumar Prayagraj visit

5/6

बता दें कि आज महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक है. बैठक के बाद CM और सभी 54 मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम स्नान के लिए जाएंगे.
 

DGP Prashant Kumar Prayagraj visit

6/6

DGP प्रशांत कुमार ने कहा- आज कैबिनेट बैठक और CM सहित मंत्रियों के संगम स्नान की तैयारियां कर ली गई हैं. इस बार के महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं...हम लोगों ने 45 से 50 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा की तैयारियां की है.'