लेटेस्ट न्यूज़

7 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, सूतक काल की टाइमिंग जानें और बिल्कुल न करें ये सारे काम

निष्ठा ब्रत

7 सितंबर 2025 को भारत समेत कई देशों में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा. इस दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी होती है, इसलिए सूतक काल और ग्रहण के दौरान विशेष उपायों का पालन करना महत्वपूर्ण है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/9

पंचांग के मुताबिक, 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने जा रहा है. भाद्रपद पूर्णिमा को भारत में एक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट रहेगी.
 

2

2/9

भारतीय समयानुसार ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होकर 8 सितंबर की 1:26 बजे तक चलेगा. इसका सबसे महत्वपूर्ण समय रात 11:42 बजे होगा. 
 

3

3/9

सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से शुरू होगा, जिसमें भोजन करना, सोना और पूजा करने से बचना चाहिए. 
 

4

4/9

आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा. 
 

5

5/9

यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में होगा और पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ जुड़ा है.
 

6

6/9

ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखता है, क्योंकि पृथ्वी की वायुमंडलीय कण सूर्य की लाल रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचाते हैं.
 

7

7/9

बता दें कि सूतक काल में मंत्र जाप करना लाभकारी होता है, भोजन और पूजा से बचना चाहिए, और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए.
 

8

8/9

यह ग्रहण भारत की राजनीतिक स्थिति और पहाड़ी कई राज्यों पर नकारात्मक असर डाल सकता है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसका प्रभाव अधिक होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक समस्याएं बढ़ सकती हैं.
 

9

9/9

ग्रहण के बाद दूध, अन्न, फल और सफेद वस्तुओं का दान करें और मंदिर जाकर पंडितों को दक्षिणा दें, खासकर पितृ पक्ष के कारण यह और भी महत्वपूर्ण होता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp