लेटेस्ट न्यूज़

साल 2026 का हिंदू नववर्ष शुरू! 12 की जगह 13 महीने का होगा ये साल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

साल 2026 का हिंदू नववर्ष 19 मार्च से शुरू हो रहा है और इसे रौद्र संवत्सर कहा गया है. इस साल 13 महीने होंगे और शनि-मंगल युति के कारण कई क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां आ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/9

साल 2026 का हिंदू नववर्ष 19 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होगा. इसे विशेष रूप से रौद्र संवत्सर कहा जा रहा है क्योंकि इस साल 12 की जगह 13 महीने होंगे. इस अतिरिक्त महीने को ज्योतिष में अधिक मास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है.
 

2

2/9

इस वर्ष शनि और मंगल की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण और अशुभ माना जाता है. यह साल कई क्षेत्रों में बदलाव और उथल-पुथल ला सकता है.
 

3

3/9

इस वर्ष गुरु (बृहस्पति) को राजा और मंगल को मंत्री माना गया है. गुरु और मंगल का मेल समझदारी और साहस के साथ निर्णय लेने में मदद करेगा. 
 

4

4/9

मेष राशि वालों के लिए यह साल सक्रिय और प्रगति का संकेत देता है. मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और विरोधियों पर आप भारी पड़ सकते हैं.
 

5

5/9

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिष्ठा, सम्मान और पहचान दिलाने वाला रहेगा. नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. 
 

6

6/9

धनु राशि वालों को गुरु का विशेष सहयोग मिलेगा. पढ़ाई, धर्म और समाज से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी आप सही निर्णय ले पाएंगे. 
 

7

7/9

वृश्चिक राशि के लिए यह साल मेहनत का फल देने वाला रहेगा. जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा. आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और आप हर चुनौती का सामना कर सकेंगे. 
 

8

8/9

मीन राशि वालों के लिए यह 13 महीने का साल आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित होगा. धन संचय और निवेश के मौके मिल सकते हैं. शिक्षा और न्याय से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के योग हैं.
 

9

9/9

कुल मिलाकर यह साल धैर्य, साहस और समझदारी के साथ फैसले लेने वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. जो जातक अपने लक्ष्य और जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहेंगे, उन्हें अपराजेय योग का फल मिलेगा. 

follow whatsapp