कर्क राशि में 3 ग्रहों का महामिलन, गजकेसरी और गजलक्ष्मी राजयोग से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
कर्क राशि में चंद्रमा, शुक्र और गुरु के महामिलन से गजकेसरी और गजलक्ष्मी जैसे दुर्लभ राजयोग बन रहे हैं. जानिए कैसे यह त्रिग्रही महासंयोग मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों की किस्मत बदलने जा रहा है. इस दौरान इन 5 राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की, नए वाहन-मकान का सुख और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से आज का दिन बेहद अद्भुत और चमत्कारी है. कर्क राशि में एक साथ तीन बड़े ग्रहों का मिलन हो रहा है जिससे कई दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं. इस महासंयोग के प्रभाव से कुछ चुनिंदा राशियों के जातकों के जीवन में सुनहरे दिनों की शुरुआत होने वाली है.

2/8
आकाश में चंद्रमा और शुक्र की युति से एक कलात्मक आभा मंडल बन रहा है जबकि दूसरी ओर देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा मिलकर एक विशाल राजयोग का निर्माण कर रहे हैं.

3/8
इस त्रिग्रही मिलन से अंतरिक्ष में एक साथ तीन बड़े राजयोगों का सृजन हो रहा है. चंद्रमा और शुक्र की नजदीकी जहाँ एक कलात्मक योग बना रही है. वहीं गुरु और चंद्र की जुगलबंदी से 'गजकेसरी योग' सक्रिय हो रहा है. इसके अतिरिक्त, शुक्र और गुरु के प्रभाव से 'गजलक्ष्मी राजयोग' का निर्माण हो रहा है जो धन और ऐश्वर्य का कारक है.

4/8
इन महायोगों के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे. यदि आप लंबे समय से नया वाहन या अपना घर खरीदने का सपना देख रहे थे तो वह अब पूरा हो सकता है. पुराना कर्ज या लोन चुकता होने से बड़ी राहत मिलेगी. सेहत में सुधार होगा और कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे.

5/8
मिथुन राशि के नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. लंबे वक्त से फंसा हुआ या डूबा हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है. व्यापार में कोई ऐसी बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो आपके पूरे करियर की दिशा बदल दे.आकस्मिक धन लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति को जबरदस्त मजबूती मिलेगी.

6/8
चूंकि यह महासंयोग कर्क राशि में ही बन रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को इसका सबसे सर्वाधिक और सीधा लाभ मिलेगा.समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और रुतबा तेजी से बढ़ेगा. यदि आप कोई नया बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो तुरंत कदम बढ़ाएं. इस अवधि में किया गया निवेश भविष्य में बंपर रिटर्न देगा.

7/8
कन्या राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग आय के नए स्रोत खोलने वाला साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है. आपके द्वारा भूतकाल में किए गए निवेश का अब सही और शानदार फल मिलने का समय आ गया है.इस दौरान आपकी कोई बरसों पुरानी अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है.

8/8
वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय भाग्य का पूरा का पूरा साथ मिलने वाला है. आप जिस भी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी. विशेषकर विदेश यात्रा, विदेशी व्यापार या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों को मुनाफे के बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे.बिजनेस में कोई बड़ी पार्टनरशिप फाइनल होने के प्रबल आसार हैं.