लेटेस्ट न्यूज़

29 जून तक इन क्रूर ग्रहों के मिलन से बना खप्पर योग, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

द्रिक पंचांग के अनुसार 1 मई से 29 जून 2026 तक मंगल, शनि, सूर्य और राहु के संयोग से अशुभ 'खप्पर योग' का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष में तनाव और नुकसान बढ़ाने वाले इस योग के कारण मेष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को करियर, सेहत और धन के मामले में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मई से लेकर 29 जून 2026 तक का समय ज्योतिषीय नजरिए से बेहद संवेदनशील और सतर्क रहने वाला है. इस अवधि में मंगल, सूर्य, शनि और राहु जैसे पापी व क्रूर ग्रह मिलकर 'खप्पर योग' का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत नकारात्मक, अशुभ और मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला माना गया है. इसके चलते कुछ विशेष राशियों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
 

2

2/7

खप्पर योग के कारण मेष राशि के जातकों के स्वभाव में बेवजह का गुस्सा और झुंझलाहट बढ़ सकती है. इसका सीधा असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा, जहां सहकर्मियों या बॉस के साथ आपका बड़ा विवाद हो सकता है जिससे नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है. इसके अलावा, सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें क्योंकि इस दौरान चोट या दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
 

3

3/7

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें खड़ी करने वाला है. आपकी संचित पूंजी (जमा धन) बेवजह खर्च हो सकती है, जिससे बजट डगमगाएगा. यदि आप बिजनेस करते हैं, तो 29 जून तक किसी भी साझेदार या बाहरी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें. इस अवधि में नया निवेश करने से बचना ही आपके लिए समझदारी होगी.
 

4

4/7

सूर्य और शनि के प्रतिकूल प्रभाव के चलते वृश्चिक राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद इतने गहरे हो सकते हैं कि घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा. बिना किसी ठोस वजह के होने वाली भागदौड़ और मानसिक दबाव के कारण आप शारीरिक रूप से भी थकावट और कमजोरी महसूस कर सकते हैं.
 

5

5/7

न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और उन पर अन्य पापी ग्रहों का असर है इसलिए कुंभ राशि वालों के बनते काम भी बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र या समाज में कुछ लोग आपकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच सकते हैं. इसके अलावा, कोर्ट-कचहरी या कानूनी विवादों के चक्कर में आपका बड़ा आर्थिक नुकसान होने के योग बन रहे हैं.
 

6

6/7

इस खतरनाक योग के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार और मंगलवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना करें. हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें सिंदूर और चोला अर्पित करें, इससे मंगल और राहु के दोष शांत होते हैं. इसके साथ ही, शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए रोजाना नियम से 'ओम शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का कम से कम एक माला जाप जरूर करें.
 

7

7/7

खप्पर योग के नकारात्मक असर को कम करने के लिए बुधवार या शनिवार को बहते हुए जल में नारियल या कोयला प्रवाहित करें, इससे राहु शांत होता है. इसके अलावा, रोज सुबह चींटियों को आटा डालें और पक्षियों को सात अलग-अलग प्रकार का अनाज खिलाएं. बेजुबान जीवों की सेवा करने से पापी ग्रहों की क्रूरता में बड़ी कमी आती है.