Solar New Year 2026: सूर्य का मेष राशि में गोचर, 13 अप्रैल तक इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सौर नववर्ष 2026 की शुरुआत 14 अप्रैल से हो रही है, जब सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह नया सौर वर्ष वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है.
ADVERTISEMENT

1/7
ग्रहों के राजा सूर्य आज अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं जहां वे 15 मई तक रहेंगे. सूर्य के इस गोचर को 'मेष संक्रांति' कहा जाता है, जिससे आज 14 अप्रैल 2026 से सौर नववर्ष (Solar New Year) की शुरुआत हो रही है. यह नया सौर वर्ष 13 अप्रैल 2027 तक प्रभावी रहेगा.

2/7
आज का दिन न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि देश भर में बैसाखी का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है. सूर्य के मेष राशि में जाने से सौर कैलेंडर का नया अध्याय शुरू होता है. ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की यह स्थिति अगले एक साल तक सभी राशियों पर गहरा प्रभाव डालेगी.

3/7
वृषभ राशि वालों के लिए यह सौर नववर्ष थोड़ा कठिन हो सकता है. इस अवधि में आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी और आय के स्रोतों में कमी आ सकती है. पूरे साल धन की तंगी आपको मानसिक तनाव दे सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना ही बुद्धिमानी होगी.

4/7
आर्थिक समस्याओं के अलावा वृषभ राशि के जातकों को भावनात्मक असंतुलन और निर्णय लेने में भ्रम का सामना करना पड़ सकता है. इस वर्ष किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

5/7
कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष नई चुनौतियां लेकर आ रहा है. आपके महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी और सरकारी काम अटक सकते हैं. इस साल किसी भी तरह के नए व्यापार या नई नौकरी की शुरुआत करने से बचना चाहिए। हर कदम सोच-समझकर उठाएं. उपाय: हर रविवार 108 बार 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

6/7
मीन राशि वालों के लिए सौर नववर्ष 2026 स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिरता के लिहाज से कमजोर रह सकता है. धन संचय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। ठगी और धोखाधड़ी के योग बन रहे हैं. इसलिए लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें. पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल की संभावना है.

7/7
इस वर्ष आपको अपनी बचत पर विशेष ध्यान देना होगा. उधार देने या लेने से बचें. सेहत को लेकर छोटी सी लापरवाही भी कष्टकारी हो सकती . इसलिए खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें. उपाय: सप्ताह में एक बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाएं.
