लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की श्रद्धा कटियार ने इंस्टा पर ये ट्रिक आजमा इस लड़की को प्रॉस्टिट्यूट बना दिया फिर करने लगी धंधा!

UP News: कानपुर में सहेली ने ही लूटा सहेली का चैन! फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से ब्लैकमेल कर हड़पे 15 लाख रुपये और फिर देह व्यापार के दलदल में धकेला. आरोपी श्रद्धा कटियार गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां कल्याणपुर की रहने वाली युवती को श्रद्धा कटियार नाम की उसकी सहेली ने 2023 में इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी के जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती के जाल में फंसाया.

2

2/7

दोस्ती के बाद श्रद्धा ने चार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए अपनी ही सहेली को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसे धमकी दी गई कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए जाएंगे.

3

3/7

ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी सहेली ने पिछले दो साल में पीड़िता से करीब 15 लाख रुपये वसूल लिए. यहां तक कि पैसे की खातिर पीड़िता के जेवर तक बिकवा दिए गए.

4

4/7

जब पीड़िता के पास पैसे खत्म हो गए, तो श्रद्धा ने उसे देह व्यापार के धंधे में उतार दिया. वह खुद होटलों में पीड़िता की बुकिंग कराती थी और उसे गलत काम के लिए भेजती थी.

5

5/7

होटल में देह व्यापार से जो भी पैसा मिलता था, आरोपी श्रद्धा कटियार उसे सीधे अपने बैंक अकाउंट में मंगवा लेती थी. पीड़िता इस चंगुल में बुरी तरह घिर चुकी थी.

6

6/7

परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई. कानपुर क्राइम ब्रांच की जांच में सहेली और उसके बॉयफ्रेंड का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद श्रद्धा कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

 

7

7/7

इस काले धंधे में श्रद्धा का बॉयफ्रेंड भी शामिल है जो फिलहाल फरार है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पीड़िता को किन हाई-प्रोफाइल लोगों के पास भेजा जाता था और इसमें कौन-कौन शामिल है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp