मीन राशि में अस्त हो गए शनि, इन 3 राशियों के लोगों को मिलेगा फायदा
13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो गए हैं और 22 अप्रैल तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान वृषभ, सिंह और धनु राशि के लोगों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष शास्त्र में 'कर्मफल दाता' कहे जाने वाले शनि देव आज यानी 13 मार्च को मीन राशि में अस्त हो गए हैं. शनि की यह अवस्था अगले 40 दिनों तक यानी 22 अप्रैल 2026 तक बनी रहेगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, जब शनि अस्त होते हैं, तो उनका क्रूर प्रभाव कम हो जाता है, जिससे कई राशियों को राहत मिलती है. विशेष रूप से 3 राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं किन लोगों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन.

2/7
शनि देव आज शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त हुए हैं. अब वे 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 4 बजकर 49 मिनट पर फिर से उदय होंगे. वैदिक ज्योतिष में शनि को अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है. मीन राशि में शनि की इस 'मौन' अवस्था का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों को इस दौरान सबसे शानदार परिणाम मिलने वाले हैं.

3/7
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना किसी बड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत है. पिछले काफी समय से जो काम अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे और पूरे होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई और अच्छी खबर मिल सकती है. सेहत में सुधार होगा और परिवार के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

4/7
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की यह स्थिति करियर में प्रगति के द्वार खोलने वाली है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें बेहतरीन ऑफर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति (Promotion) और वेतन वृद्धि (Increment) के रास्ते खुलेंगे. साथ ही, पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद अब सुलझ सकता है और आप नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं.

5/7
पढ़ाई कर रहे सिंह राशि के छात्रों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है।.शनि के अस्त रहने के दौरान आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. शिक्षा से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी और भविष्य के लिए नई प्रेरणा मिलेगी.

6/7
धनु राशि वालों के लिए यह समय कई नई संभावनाएं लेकर आया है. यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे थे, तो अब वह पूरा हो सकता है. आपकी वाणी की मधुरता लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी, जिससे सामाजिक संबंध बेहतर होंगे. घर-परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

7/7
भले ही यह समय आपके लिए अच्छा है, लेकिन शनि देव की कृपा बनाए रखने के लिए अपने कार्यों में ईमानदारी और अनुशासन बनाए रखें. जरूरतमंदों और सफाई कर्मचारियों की यथासंभव मदद करें. बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, इससे शनि के शुभ फल और बढ़ जाते हैं. शुभ समय में भी किसी को अपशब्द कहने से बचें.
