लेटेस्ट न्यूज़

राहु-केतु गोचर 2026: दिसंबर से पहले चमकेगी इन 5 राशियों का किस्मत! जानें राहु-केतु गोचर के फायदे

दिसंबर 2026 में होने वाले राहु-केतु के बड़े गोचर से पहले वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन 5 राशियों को करियर में बड़ी सफलता, सामाजिक प्रतिष्ठा और अप्रत्याशित धन लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माने जाने वाले राहु और केतु जब भी अपनी चाल बदलते हैं, तो देश-दुनिया में बड़े बदलाव आते हैं. 5 दिसंबर 2026 को होने वाले इनके महागोचर से ठीक पहले का समय 5 विशेष राशियों के लिए बेहद कल्याणकारी साबित होने वाला है. ग्रहों की मौजूदा स्थिति इन भाग्यशाली राशियों के लिए तरक्की, खुशहाली और अपार धन लाभ के नए द्वार खोलने जा रही है, जिससे इनके लंबे समय से रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे.

2

2/7

राहु-केतु के इस राशि परिवर्तन से पहले वृषभ राशि के जातकों को धन के मामलों में जबरदस्त फायदा होने वाला है. इस अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और स्थिर होगी. आपके लिए न सिर्फ आय के नए और बेहतरीन स्रोत सामने आएंगे, बल्कि पुराने आर्थिक संकट भी दूर होंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा.

3

3/7

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और प्रोफेशन में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है. आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. इसके साथ ही समाज और कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा भी तेजी से बढ़ेगी, जिससे आपका प्रभाव चारों तरफ बढ़ेगा.

4

4/7

सिंह राशि के लोगों के लिए दिसंबर 2026 से पहले की अवधि निवेश के लिहाज से बेहद फलदायी रहने वाली है. अगर आप किसी पुरानी योजना या नए क्षेत्र में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको बड़ा मुनाफा होने के प्रबल योग हैं. इसके अलावा, आपके घर-परिवार में चल रहे आपसी तनाव दूर होंगे और सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.

5

5/7

तुला राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी कड़ी मेहनत के लिए कार्यस्थल पर अधिकारियों से भरपूर सराहना और प्रशंसा मिलेगी. वहीं दूसरी ओर, जो लोग बिजनेस या व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय तगड़ा धन लाभ और कारोबार विस्तार के नए मौके लेकर आएगा.

6

6/7

मकर राशि के जातकों के पराक्रम और साहस में इस दौरान जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आप कठिन चुनौतियों को भी आसानी से पार कर लेंगे. सबसे बड़ी राहत आपको आर्थिक मोर्चे पर मिलेगी, जहाँ लंबे समय से रुका या फंसा हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है, जिससे आपकी पुरानी आर्थिक चिंताएं समाप्त हो जाएंगी.

7

7/7

इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाने और राहु-केतु के बुरे प्रभावों को दूर रखने के लिए जातकों को अपनी कार्यप्रणाली में पूरी स्पष्टता रखनी चाहिए. इसके साथ ही नियमित रूप से भगवान गणेश जी की पूजा-आराधना करने और हर दिन पक्षियों को दाना डालने से इन ग्रहों की नकारात्मकता पूरी तरह शांत होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.