10वीं क्लास में शुरू हुई थी प्रतीक यादव और अपर्णा की लव स्टोरी, जानें ये अनसुनी कहानी
समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया. उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा नेता हैं और दोनों की शादी काफी चर्चित रही है. आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी.
ADVERTISEMENT

1/9
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. बुधवार सुबह जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

2/9
शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले काफी समय से लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे. उनके लंग्स में ब्लड क्लॉट की समस्या थी, जिसका इलाज चल रहा था. हालांकि मौत की सही वजह जानने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

3/9
बता दें कि प्रतीक और वर्तमान भाजपा नेता अपर्णा यादव की प्रेम कहानी हमेशा से काफी चर्चा में रही है. दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी और करीब 8 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 2011 में उन्होंने शादी की थी. अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे 10वीं क्लास में थीं तभी उन्हें प्रतीक से प्यार हो गया था और शुरुआत में उन्हें यह भी नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं.

4/9
प्रतीक और अपर्णा यादव का वैवाहिक जीवन लंबे सुखद रहा और उनकी दो बेटियां हैं. उनकी शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी जिसमें राजनीति, बॉलीवुड और व्यापार जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.

5/9
लेकिन जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर एक विवाद सामने आया था जब प्रतीक के इंस्टाग्राम हैंडल से अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की बात कही गई थी. उस पोस्ट में अपर्णा को परिवार की शांति भंग करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. हालांकि, बाद में अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने सफाई दी थी कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था और वह पोस्ट फर्जी थी .

6/9
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से निजी जीवन के तनाव और अपनी सेहत के कारण डिप्रेशन से जूझ रहे थे. जिम चलाने और फिटनेस फ्रीक होने के बावजूद, अंदरूनी तौर पर वे काफी समय से मानसिक संघर्ष कर रहे थे, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी डिलीट की गई सोशल मीडिया पोस्ट में भी किया था.

7/9
प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था. वे राजनीति के बजाय बिजनेस में सक्रिय थे. वे एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर थे और फिटनेस के बहुत बड़े शौकीन थे. उन्होंने साल 2016 में लखनऊ का पहला विश्वस्तरीय जिम खोला था.

8/9
प्रतीक यादव को जानवरों से गहरा लगाव था. वे केवल अपने पालतू जानवरों ही नहीं, बल्कि पशु संरक्षण से जुड़ी कई संस्थाओं और पहलों का समर्थन करते थे. वे अक्सर पशुओं की देखभाल और उनके अधिकारों के लिए सक्रिय रहते थे.

9/9
मुलायम सिंह यादव के परिवार का लगभग हर सदस्य राजनीति में सक्रिय है लेकिन प्रतीक यादव ने हमेशा खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा . उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने 2022 में भाजपा जॉइन कर ली थी.
