अगर लेना है स्विट्जरलैंड जैसा मजा... तो घूम आइए यूपी का ये खूबसूरत जिला
उत्तर प्रदेश का एक ऐसा जिला जहां पहुंचते ही लगता है जैसे किसी हिल स्टेशन में आ गए हों. चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पहाड़, झरने, जंगल और शांत वादियां. यही वजह है कि सोनभद्र को लोग यूपी का मिनी स्विट्जरलैंड कहते हैं. वाराणसी से कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद यह जिला अब धीरे धीरे टूरिस्ट्स की पसंद बनता जा रहा है. यहां प्रकृति के साथ इतिहास, धार्मिक स्थल और एडवेंचर सबकुछ देखने को मिलता है.
ADVERTISEMENT

1/8
सोनभद्र पहले मिर्जापुर जिले का हिस्सा हुआ करता था लेकिन साल 1989 में इसे अलग जिला बनाया गया. इसका नाम सोन नदी के नाम पर पड़ा जो इस इलाके से होकर गुजरती है. यह उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है और खास बात यह है कि इसकी सीमा एक साथ चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से लगती है. यहां पहाड़ी इलाका, घने जंगल और खनिज संपदा की भरमार है. इसी वजह से इसे भारत की एनर्जी कैपिटल भी कहा जाता है.

2/8
सोनभद्र की खूबसूरती मानसून में अपने चरम पर पहुंच जाती है. यहां की हरी पहाड़ियां, बादलों से ढकी वादियां, झरनों का शोर और जंगलों का नजारा लोगों को स्विट्जरलैंड की याद दिलाता है. यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां पहुंचकर लगता है कि प्रकृति ने खुलकर अपनी कला दिखाई है.

3/8
बारिश के मौसम में मुक्खा फॉल की खूबसूरती देखने लायक होती है. ऊंचाई से गिरता पानी और उसके आसपास फैली हरियाली टूरिस्ट्स को खूब आकर्षित करती है. यहां लोग पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए भी पहुंचते हैं.

4/8
यह एशिया के बड़े कृत्रिम जलाशयों में गिना जाता है. यहां का शांत पानी और पहाड़ियों से घिरा दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है. शाम के समय यहां का नजारा लोगों को काफी पसंद आता है.

5/8
यह एशिया के बड़े कृत्रिम जलाशयों में गिना जाता है. यहां का शांत पानी और पहाड़ियों से घिरा दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है. शाम के समय यहां का नजारा लोगों को काफी पसंद आता है.

6/8
विजयगढ़ किला पांचवीं शताब्दी का यह किला अपनी गुफाओं, शिलालेखों और नक्काशी के लिए जाना जाता है. यहां पहुंचकर इतिहास प्रेमियों को अलग ही अनुभव मिलता है.

7/8
सोनभद्र विंध्य और कैमूर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ है. यहां दूर दूर तक फैले जंगल, पहाड़ी रास्ते और ठंडी हवाएं लोगों को शहरों की भीड़भाड़ से दूर सुकून का एहसास कराती हैं. यही वजह है कि मानसून में यहां टूरिस्ट्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है.

8/8
सोनभद्र में पिछले कुछ सालों में पर्यटन तेजी से बढ़ा है. सरकार भी यहां ईको टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है. खासकर बारिश के मौसम में यहां का नजारा लोगों को बार बार आने के लिए मजबूर कर देता है.
( यह खबर यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)