Mangal Budh Yuti 2026: मेष राशि में मंगल-बुध की युति से बना शक्तिशाली धन योग, इन 4 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
मंगल के मेष राशि में प्रवेश और बुध के साथ उनकी युति से शक्तिशाली धन योग बना है. ज्योतिष के अनुसार इस योग का शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

1/8
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है. मेष राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं, जिससे दोनों ग्रहों की युति बन गई है.

2/8
मंगल को ज्योतिष में साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति को बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है.

3/8
खास बात यह है कि मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं. इसलिए इस राशि में मंगल और बुध का मिलन एक शक्तिशाली धन योग का निर्माण कर रहा है, जिसका असर कई राशियों पर शुभ रूप में देखने को मिल सकता है.

4/8
मेष राशि के जातकों को इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं. जमीन या संपत्ति की खरीद-बिक्री से धन लाभ हो सकता है और पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलने की संभावना है. करियर में स्थितियां पहले से बेहतर हो सकती हैं और मानसिक मजबूती भी बढ़ेगी.

5/8
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. आय के नए स्रोत बनने के योग हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. साथ ही स्वभाव में संतुलन आने से रिश्तों और पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा.

6/8
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां कम होंगी. लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में सुधार और ऊर्जा में वृद्धि महसूस हो सकती है.

7/8
धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में राहत मिलने के योग हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं और जीवन में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.

8/8
ज्योतिष के अनुसार यह धन योग कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान महत्वपूर्ण फैसले लेने, नए कार्य शुरू करने और आर्थिक योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.
