लेटेस्ट न्यूज़

14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या पर गुरु बदलेंगे अपनी चाल, 12 अगस्त तक इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या पर देवगुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं और 12 अगस्त तक इसी स्थिति में रहेंगे. गुरु के अस्त होने से जहां एक तरफ मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी, वहीं कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

कल यानी 14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास है. इस दिन ज्ञान, भाग्य, विवाह और सुख-समृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति अस्त होने जा रहे हैं. गुरु 12 अगस्त तक इसी अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, गुरु के अस्त होने से उनका शुभ प्रभाव कम हो जाता है, जिससे सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है और कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ जाती हैं.
 

2

2/7

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना धन और परिवार के मामले में थोड़ा तनाव पैदा कर सकता है. इस अवधि में पैसों के लेन-देन को लेकर बहुत सतर्क रहें. किसी को भी बड़ा कर्ज देने से पूरी तरह बचें, अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद न हो, इसके लिए अपनी वाणी पर संयम रखें.

3

3/7

मिथुन राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी पर इस गोचर का नकारात्मक असर पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने की आशंका है, इसलिए छोटी बातों पर बहस करने से बचें. अगर आप कोई नई बिजनेस पार्टनरशिप में शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसे फिलहाल टाल दें. कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें.

4

4/7

कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. दफ्तर में काम का दबाव काफी ज्यादा महसूस होगा, लेकिन ऐसे में अपने सीनियर्स के साथ संबंध बिगड़ने न दें. इस दौरान भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा करें. स्वास्थ्य के मामले में पेट और लिवर से जुड़ी दिक्कतों के प्रति सावधान रहें.

5

5/7

वृश्चिक राशि के जातकों को 12 अगस्त तक अपने बजट और खर्चों को लेकर बहुत अनुशासित रहना होगा. बिना सोचे-समझे शेयर बाजार, लॉटरी या किसी भी तरह के जोखिम भरे काम में पैसा लगाने से बचें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है. संचित धन (सेविंग्स) में कमी आ सकती है. इसके अलावा भाई-बहनों के साथ किसी भी विवाद को शांति से सुलझाने का प्रयास करें.

6

6/7

बृहस्पति का अस्त होना मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को सीधे प्रभावित करेगा. इस दौरान आप खुद को थोड़ा भ्रमित या ऊर्जाहीन महसूस कर सकते हैं. करियर में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए यह सही समय नहीं है, जो जैसा चल रहा है उसे वैसा ही रहने दें. कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें.

7

7/7

गुरु के अस्त होने के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हर गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें. नियमित रूप से 'ऊं बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें. गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें और पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, केला या केसर का दान करें. साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों और गुरुओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लें.