लेटेस्ट न्यूज़

पति गुलफाम को था अपनी पत्नी पर शक, इसी चक्कर में रिश्तेदार शाहिद संग उसने कर दिया बड़ा कांड

कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में पत्नी पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर धारदार हथियार से हमला कर उसे जलाने की कोशिश की. गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

कानपुर की तंग गलियों में बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने इंसानियत को हिला कर रख दिया. यह मामला महज शक का नहीं, बल्कि उस अंधे अविश्वास का है जिसने एक सामान्य परिवार को बर्बाद कर दिया और एक रिश्ते को हिंसा में बदल दिया.  
 

2

2/7

बता दें कि आरोपी गुलफाम को अपनी पत्नी और रिश्तेदार शाहिद के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था. इसी शक के चलते उसने एक खतरनाक योजना बनाई और शाहिद को निशाना बनाकर हमला करने का फैसला किया. 
 

3

3/7

यह घटना फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर की है, जहां शाहिद चप्पल बनाने का काम करते हैं. बुधवार शाम करीब 4 बजे जाजमऊ निवासी गुलफाम उनके कारखाने पहुंचा, उन्हें बाहर बुलाया और जैसे ही शाहिद बाहर आए, उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. 
 

4

4/7

हमले के दौरान शाहिद अपनी जान बचाने के लिए गलियों में भागते रहे लेकिन गुलफाम ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. उसने लगातार हमला किया और फिर उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की जिससे शाहिद गंभीर रूप से झुलस गए.
 

5

5/7

शाहिद ने आरोप लगाया कि गुलफाम का स्वभाव हिंसक है और वह अक्सर अपने घर में भी मारपीट करता था. उन्होंने यह भी बताया कि गुलफाम ने शादी के समय खुद को बड़ा कारोबारी बताया था जबकि असल में वह पल्लेदारी करता है, जिस वजह से उसके घर में पहले से ही विवाद चलते रहते थे. शाहिद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. 
 

6

6/7

घटना के बाद जहां आमतौर पर आरोपी भागने की कोशिश करते हैं, वहीं गुलफाम मौके पर ही मौजूद रहा. पुलिस के पहुंचने पर उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि उसने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया. 
 

7

7/7

हमले में घायल शाहिद (लगभग 38-40 वर्ष) के चेहरे, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए हैं. उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

follow whatsapp