लेटेस्ट न्यूज़

बोलते हैं ऐसी अंग्रेजी सुन हर कोई चौंक जाए... 80 साल के संतोष बंसल की कहानी में मिस्ट्री से भरी हुई है!

आगरा के संतोष गोयल का वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने उन्हें कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. खुद को NDA का पूर्व प्रोफेसर बताने वाले संतोष गोयल की दास्तां में कई मोड़ हैं. एक तरफ सेना उनका इलाज कर रही है वहीं दूसरी तरफ उनके दावों और असली पहचान की जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

इस पूरे मामले की शुरुआत 2 अप्रैल को सामने आए एक वायरल वीडियो से हुई जिसमें संतोष गोयल नाम के बुजुर्ग अपनी आपबीती सुनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैला और चर्चा का विषय बन गया.
 

2

2/7

वीडियो में संतोष गोयल ने दावा किया कि उन्होंने 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी की थी और वे खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में प्रोफेसर थे. उनका कहना है कि उन्होंने आर्मी एजुकेशन कोर में कई जांबाजों को शिक्षा दी है.
 

3

3/7

संतोष गोयल के अनुसार, करीब 3 साल की सेवा के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई जिसके कारण उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा. वे कहते हैं कि यदि कार्यकाल 15 साल होता तो आज वे सम्मानजनक पेंशन पा रहे होते.
 

4

4/7

वर्तमान में उनकी स्थिति बेहद दयनीय है. आंखों से लाचार और दांत न होने के कारण वे ठीक से भोजन भी नहीं कर पाते. उनका गुजारा पास के भंडारे से मिलने वाले प्रसाद के सहारे चल रहा है.
 

5

5/7

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सेना के जवान नगला पति इलाके पहुंचे और संतोष गोयल को अपने साथ ले गए. फिलहाल उन्हें कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कर उनका इलाज और उनके दावों की जांच शुरू कर दी गई है.
 

6

6/7

एक तरफ संतोष गोयल खुद को पूर्व शिक्षक बताते हैं वहीं पड़ोसी उनके दावों पर संदेह जता रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने बुजुर्ग को कभी सेना की वर्दी में या नौकरी पर जाते नहीं देखा.
 

7

7/7

जिस घर में वे रहते हैं वहां के लोग भी उनसे किसी रिश्ते से इनकार कर रहे हैं. करीब 15 साल से इलाके में रह रहे संतोष गोयल की असली पहचान क्या है, यह अब भी एक पहेली बनी हुई है.
 

follow whatsapp