लेटेस्ट न्यूज़

गजकेसरी राजयोग में इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, बरसेगा अपार धन और सम्मान

26 मार्च 2026 को मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से 'गजकेसरी राजयोग' का निर्माण हो रहा है. यह शुभ योग मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए धन, सफलता और मान-सम्मान लेकर आएगा. करियर में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

26 मार्च 2026 को आकाश मंडल में एक बेहद शुभ और दुर्लभ गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है. जब देवगुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ आएंगे तो कई राशियों के लिए सुनहरे दिन शुरू होंगे.
 

2

2/7

ज्योतिष में 'गज' का अर्थ हाथी (वैभव और स्थिरता) और 'केसरी' का अर्थ शेर (शक्ति और साहस) है. यह योग व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, अटूट धन और नेतृत्व की शक्ति प्रदान करता है.
 

3

3/7

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग उनकी कुंडली के प्रथम भाव (लग्न) में बनेगा. इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे.
 

4

4/7

इस दौरान आपको पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी.
 

5

5/7

सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग 11वें भाव में बन रहा है जिसे आय का स्थान' माना जाता है. इस अवधि में आपकी इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं और अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है.
 

6

6/7

सिंह राशि के जो जातक प्रशासन या सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें विशेष लाभ होगा. आपके काम की सराहना होगी और समाज में आपका रसूख बढ़ेगा. अचानक धन लाभ के भी योग हैं.
 

7

7/7

कन्या राशि के 10वें भाव (कर्म भाव) में यह शुभ योग बनेगा. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे. व्यापार में विस्तार और नौकरी में वेतन वृद्धि के शुभ संकेत हैं.
 

follow whatsapp