कुंभ राशि में अंगारक योग का साया, इन 4 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा अलर्ट
कुंभ राशि में मंगल और राहु की युति से 2 अप्रैल 2026 तक 'अंगारक योग' का निर्माण हो रहा है.यह अशुभ योग मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए भारी संकट लेकर आएगा. इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष शास्त्र में मंगल और राहु का एक ही राशि में होना बेहद विनाशकारी माना जाता है. 2 अप्रैल 2026 तक कुंभ राशि में 'अंगारक योग' सक्रिय रहेगा.यह योग क्रोध, दुर्घटना और भारी आर्थिक नुकसान का कारक बनता है.

2/7
जब साहस का कारक मंगल और मायावी राहु मिलते हैं तो जीवन में अचानक उथल-पुथल शुरू हो जाती है. कुंभ राशि में बना यह योग रिश्तों में दरार और कार्यस्थल पर तनाव पैदा कर सकता है. 2 अप्रैल तक का समय बहुत चुनौतीपूर्ण है.

3/7
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव लेकर आएगा. आपके चलते हुए प्रोजेक्ट्स अचानक अटक सकते हैं. इस दौरान नए निवेश या किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन से बचें अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

4/7
कर्क राशि के जातकों को अपने ही करीबियों से सावधान रहने की जरूरत है. कोई सहयोगी आपको कार्यस्थल पर धोखा दे सकता है.दुश्मनों की सक्रियता बढ़ेगी इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें.

5/7
अंगारक योग के कारण कर्क राशि वालों के लिए दुर्घटना के योग बन रहे हैं. सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय अत्यधिक सतर्क रहें. छोटी सी लापरवाही बड़े संकट का कारण बन सकती है.

6/7
धनु राशि वालों के लिए यह समय जुबान पर नियंत्रण रखने का है. आपकी कड़वी बातें बरसों पुराने रिश्तों को खत्म कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति भी कमजोर रहेगी सलिए उधार देने या लेने से बचें, वरना पैसा डूब सकता है.

7/7
यह योग कुंभ राशि में ही बन रहा है इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आप पर होगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है. सेहत के प्रति सजग रहें और लालच में आकर कोई भी बड़ा जोखिम न उठाएं.
