जंगल में मिला शादीशुदा महिला नेता आंचल मिश्रा का अधजला कंकाल, प्रेमी वाले एंगल ने सबको चौंकाया
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का अधजला कंकाल जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई. जांच में प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 3 मार्च को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से एक महिला का अधजला कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कंकाल के टुकड़े, जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष जमीन पर बिखरे पड़े थे. इस भयावह दृश्य ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

2/8
घटनास्थल से मिले टुकड़े की जांच शुरू की गई तो पुलिस को पता चला कि इलाके की महिला किसान नेता आंचल मिश्रा पिछले करीब दो हफ्तों से लापता थीं. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी गुमशुदगी से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई.

3/8
आंचल मिश्रा के पति संतोष मिश्रा ने बताया कि 17 फरवरी को आंचल घर से यह कहकर निकली थीं कि वह किसान यूनियन की एक बैठक में शामिल होने जा रही हैं. लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं. परिवार और पुलिस करीब 15 दिनों तक उनकी तलाश करते रहे.

4/8
करीब पंद्रह दिन बाद 3 मार्च को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि ककरदरी रेंज के घने जंगल में एक अधजला कंकाल पड़ा हुआ है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और वहां से जले हुए कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.

5/8
जांच के दौरान पुलिस ने आंचल के परिवार को भी मौके पर बुलाया. आंचल के पति ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों और अन्य अवशेषों के आधार पर उनकी पहचान अपनी पत्नी के रूप में की. इसके बाद मामला हत्या का स्पष्ट रूप से सामने आ गया.

6/8
पुलिस की तकनीकी जांच में आंचल और सूरज के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन एक ही जगह पाई गई. कॉल डिटेल्स से भी दोनों के बीच लगातार बातचीत की पुष्टि हुई. सख्ती से पूछताछ करने पर सूरज ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक सूरज वर्मा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी निशानदेही पर ही जंगल से कंकाल बरामद हुआ.

7/8
आरोपी सूरज वर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आंचल उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी और पैसे न देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी देती थी. इसी विवाद से परेशान होकर 17 फरवरी को उसने आंचल की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में छिपा दिया.

8/8
पुलिस की तकनीकी जांच में आंचल और सूरज के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन एक ही जगह पाई गई. कॉल डिटेल्स से भी दोनों के बीच लगातार बातचीत की पुष्टि हुई. सख्ती से पूछताछ करने पर सूरज ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक सूरज वर्मा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी निशानदेही पर ही जंगल से कंकाल बरामद हुआ.
