रात में हुआ झगड़ा सुबह बिस्तर पर इस हाल में मिली 27 साल की शिवानी, कुंडी लगाकर पति फरार!
झांसी के सीपरी बाजार इलाके में इंस्टाग्राम पर लव मैरिज करने वाली 27 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं और मुंह से खून निकल रहा था. वारदात के बाद से आरोपी पति यश ठाकुर कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर फरार है.
ADVERTISEMENT

1/8
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में सोमवार सुबह 27 साल की सुधा उर्फ शिवानी वंशकार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्यार के बाद दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी की थी. लेकिन इस रिश्ते का अंत बेहद खौफनाक रहा.

2/8
मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली शिवानी की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले ग्वालियर के यश ठाकुर से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत प्यार में बदली और परिजनों ने शादी करा दी. लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही यश छोटी-छोटी बातों पर शिवानी से मारपीट करने लगा था.

3/8
पति की प्रताड़ना से परेशान होकर शिवानी झांसी के फौजी तिराहा के पास अपने भाई अनिकेत और बहन मुस्कान के साथ किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी. रक्षाबंधन के बाद से आरोपी पति यश ठाकुर का भी झांसी में शिवानी के कमरे पर आना-जाना बना हुआ था.

4/8
रविवार रात करीब 10:30 बजे यश और शिवानी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई. पास में रहने वाले मामा ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य सो गए और शिवानी-यश अपने कमरे में चले गए.

5/8
रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच यश ने अपनी साली मुस्कान से अपना बैग और सामान मांगा. सामान लेते ही शातिर पति ने कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया.

6/8
सुबह 5 बजे बहन मुस्कान ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था. सुबह 9 बजे जब भाई अनिकेत घर पहुंचा और उसने बाहर की कुंडी खोलकर कमरे में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए.

7/8
शिवानी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी, उसके हाथ-पांव अकड़े हुए थे, गले पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था. परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

8/8
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या की आशंका जताई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी पति यश ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

