मुख्तार अंसारी की बहू निकहत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत…चित्रकूट जेल कांड में है आरोपी
Uttar Pradesh News: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बहू और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो (Nikhat Ansari)…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बहू और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो (Nikhat Ansari) को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. निकहत अंसारी को फिलहाल कोर्ट ने जमानत नहीं दी है. सुप्रीम कोर्ट ने निकहत बानो को अंतरिम जमानत देने से इन्कार करते हुए उसकी रेगुलर जमानत याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त तक यूपी सरकार से जवाब मांगा है.