महराजगंज: विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष को महिलाओं ने कीचड़ में नहलाया, सामने आई ये वजह
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भीषड़ गर्मी और बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने एक टोटका के तहत सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और…
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भीषड़ गर्मी और बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने एक टोटका के तहत सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहलाया. लोगों को उम्मीद है कि इस टोटके से बारिश होगी.
यूपी के महराजगंज जिले में बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने महराजगंज सदर सीट से विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को घेरकर कीचड़ से नहला दिया. महिलाओं का कहना है कि प्राचीन समय में बारिश नहीं होने पर इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए राजाओं और महाराजाओं को कीचड़ से नहलाकर टोटका किया जाता था. फिर बरसात होती थी. उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक को कीचड़ से नहलाया.
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा, “हम और विधायक जी बैठ कर बात कर रहे थे, तभी वॉर्ड की कुछ महिलाएं आईं और हम लोगों को कीचड़ से नहला दिया. उनका कहना था कि हम टोटका कर रहे हैं, जिससे बारिश होगी और जिले में खुशहाली आएगी.”
यह भी पढ़ें...
ADVERTISEMENT
महराजगंज: 20 साल से एक दूसरे से दूर थे पति-पत्नी, मेले की इस बात से पिघले, मिले और रो पड़े
कितने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं राहुल गांधी?
यूपी तक
· 04 May 2024, 08:50 AM
अमेठी छोड़ रायबरेली से चुनाव लड़ने क्यों गए राहुल गांधी? खुद बता दी इसके पीछे की वजह
यूपी तक
· 03 May 2024, 07:53 PM
आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य दे रहे थे भाषण, तभी सामने से उठा शख्स और फेंक दिया जूता
यूपी तक
· 03 May 2024, 06:45 PM
ADVERTISEMENT