लेटेस्ट न्यूज़

मधुमिता-अमरमणि की कहानी: तीसरी बार प्रेगनेंट होते ही प्रेम का हुआ The End फिर किया गया मर्डर!

Uttar Pradesh News : मई 2003 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए एक हत्याकांड ने तत्कालीन सरकार को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : मई 2003 में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए एक हत्याकांड ने तत्कालीन सरकार को हिला कर रख दिया. हत्या हुई युवा कवयित्री मधुमिता शुक्ला की, इसमें नाम आया बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी (Amarmani Tripathi) और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी का. बाद में हाई कोर्ट ने पति-पत्नी समेत अन्य को इस मामले में उम्र कैद की सजा सुना दी. अब जब मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी अमरमणि और मधुमणि रिहा किए जा रहे हैं. इस रिहाई के खिलाफ मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी कर उत्तर प्रदेश सरकार से आठ हफ्तों में जवाब मांगा है.