लेटेस्ट न्यूज़

झांसी: लोगों ने अपने घरों के बाहर लगाए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर, आखिर क्यों?

झांसी में नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर के एक इलाके के लोगों ने अपने मकान बिकाऊ कर दिए हैं. इन लोगों ने अपने-अपने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

झांसी में नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर के एक इलाके के लोगों ने अपने मकान बिकाऊ कर दिए हैं. इन लोगों ने अपने-अपने घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं. इन लोगों की समस्या का मूल कारण झांसी का वह अतिया तालाब है जिसका नव निर्माण झांसी स्मार्ट सिटी के फंड से किया जा रहा है.

तलाब के सुंदरीकरण का काम पिछले दो साल से चल रहा है और तालाब के इसी सुंदरीकरण के चलते तालाब में गिरने वाले नाले को डायवर्ड कर दिया गया है. जिस कारण से बरसात का पानी शहर के इन इलाकों से बाहर नहीं निकल पाता है. पानी बाहर न निकल पाने की वजह से इन इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे यह समस्या बनी हुई है.

झांसी शहर के मेहंदी बाग और खजूर बाग मोहल्ले के रहने वाले 30 से ज्यादा लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा रखे हैं.

दरअसल, मोहल्ले में बारिश के दिनों में पानी की सही निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है और घरों में गंदा पानी भर जाता है. इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई समाधान नहीं निकला तो इन लोगों ने मोहल्ला ही छोड़ने का मन बना लिया.लोगों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं.वहीं, जब इन लोगों की समस्या के बारे में नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने जल्द ही समस्या का निदान करने की बात कही है.

झांसी के आयुक्त मोहम्मद कमर ने कहा कि सरकार से हमें धनराशि 1 मार्च को स्वीकृत हो जाएगी, जिसके ठीक एक-दो माह में यह समस्या खत्म कर दी जाएगी.