लेटेस्ट न्यूज़

जयंत चौधरी ने किया ट्वीट- ‘BJP विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द’, इधर सैनी ने कही ये बात

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीच के मामले में मिली 3 साल की सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीच के मामले में मिली 3 साल की सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई. इसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने ये सवाल उठाया था कि 2 या दो से अधिक साल की सजा के विधायकी चली जाती है तो बीजेपी विधायक विक्रम सैनी कैसे बच गए? इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया. इधर शुक्रवार को जयंत चौधरी ने एक दूसरी ट्वीट कर ये जानकारी दी कि विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द की गई है. इधर विक्रम सैनी ने जयंत चौधरी को लोकसभा चुनाव को लेकर चुनौती दे दी है.