लेटेस्ट न्यूज़

यूपी जल्द ही 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का एक मात्र राज्य बन जाएगा: आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ. सुबह 11 बजे विधानमंडल के समवेत सदन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ. सुबह 11 बजे विधानमंडल के समवेत सदन की कार्यवाही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुई. मगर अभिभाषण शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक बैनर और पोस्टर लेकर सदन के बीचोंबीच आ गए और नारेबाजी करने लगे. इसी शोरगुल के बीच आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया. उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का जिक्र किया. खबर में आगे जानिए राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की मुख्य बातें.